news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : स्कूल पढ़ने घर से निकले चार बच्चे लापता ,तीन अलग-अलग विद्यालय के हैं बच्चे ,दो सगे भाई बहन, पुलिस तलाश में जुटी

मिर्जापुर : स्कूल पढ़ने घर से निकले चार बच्चे लापता ,तीन अलग-अलग विद्यालय के हैं बच्चे ,दो सगे भाई बहन, पुलिस तलाश में जुटी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-16 08:36:45
  •  0

मिर्जापुर जनपद के एक ही थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग विद्यालयों में घर से पढ़ने निकले चार बच्चे लापता होने की जानकारी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है 24 घंटे से ज्यादा हो गया है बच्चों को पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है. दो बच्चे सगे भाई बहन हैं . परिजनों ने थाने में तहरीर देखकर बरामद करने की गुहार लगाई है. परिजन बच्चों के अपहरण के आशंका के साथ ही किसी अनहोनी के डर से डरे सहमे हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि बच्चे चचेरे मामा के संपर्क में है इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन उनसे बात हुई है.पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए रखे है मानिकपुर रेलवे ट्रैक के पास उनका मंगलवार को लोकेशन मिला था.

मिर्जापुर अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग विद्यालयों में मंगलवार की सुबह घर से पढ़ने निकले चार बच्चे लापता हो जाने से पुलिस महकमें में हड़का मच गया है.बच्चों की जानकारी बुधवार देर शाम तक पुलिस नहीं जुटा सकी.परिजन बच्चों के अपहरण की आशंका के साथ किसी अनहोनी के डर से सहमे हुए है.वही पुलिस बच्चों के द्वारा इंस्ट्राग्राम के जरिए किए गए मोबाइल कॉल लोकेशन के जरिए बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की है.बताया जा रहा है अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव के अभिजित पुत्र सुभाष 13 वर्ष अपनी मां व पिता के साथ रहता है जो चुनार थाना क्षेत्र के पचेवरा का मूल निवासी है , केवल पत्ती बैजनाथ इंटर कालेज परसबंधा में कक्षा आठ का छात्र है. अर्पिता अभिजीत की बहन है जिसकी उम्र 16 वर्ष आदर्श बाल विद्यालय सिकिया में कक्षा दस की छात्रा है.वही अनुराग पुत्र मनोज कुमार उम्र 12वर्ष ग्राम बड़भुइली निवासी जो वर्तमान में बरीजीवनपुर अपने मौसी के यहां रहकर प्रताप मेमोरियल बरीजीवनपुर में कक्षा सात में पढ़ाई करता है.और दिव्या साहनी पुत्री संजय साहनी उम्र 15 वर्ष निवासी जमुहार वर्तमान में नरायनपुर स्थित अपने नाना के यहां रहकर आदर्श बाल विद्यालय सिकिया में कक्षा दस की छात्रा है. सभी विद्यालय के लिए घर से निकले थे मगर विद्यालय नहीं पहुंचने पर शिक्षकों ने परिजनों को जानकारी दी तब लापता होने की जानकारी हुई है.

अभिजीत व अर्पिता की मां संगीता पटेल ने बताया अभिजीत पैदल व अर्पिता साइकिल से मंगलवार को सुबह स्कूल के लिए घर से निकले थे.विद्यालय में चल रहे परीक्षा में अनुपस्थित रहने के चलते केवलपत्ती बैजनाथ इंटर कॉलेज परसबंधा से फोन आने पर बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली.दो अन्य बच्चों के परिजनों को भी बच्चों के गायब होने की जानकारी है.सभी परिजन बच्चों को खोजने लगे.कुछ देर बाद बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास अर्पिता व अनुराग की साइकिल खड़ी मिली हैं. चारों बच्चो में से दिव्या साहनी के पास मोबाइल है जिसका स्वीच ऑफ बता रहा है.खोजबीन के बाद नही मिलने पर परीजनों ने पुलिस चौकी नरायनपुर को सूचित करते हुए थाना अदलहाट में चारों बच्चो के गायब होने कि तहरीर दी है.अभिजीत व अर्पिता की माता संगीता ने अपहरण किये जाने की आशंका ब्यक्त की है. दिव्या साहनी की मां अनिता देवी ने बातचीत में बताया कि बुधवार को 10:15 बजे इंस्ट्राग्राम से ऑन लाइन कॉल कर बोली थी कि 2000 हजार रुपए मुझे भेज दीजिए मैं मुसीबत में हूं.उसके बाद से कोई बात नहीं हो पाई है.थाना अदालहाट पहुंचकर पुलिस को इंस्ट्राग्राम आई डी की पूरी जानकारी दे दी गई है.वही अदलहाट थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि बच्चे चचेरे मामा गुंजन साहनी के सम्पर्क में हैं, इंस्टाग्राम पर बात हुई है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. वैसे मंगलवार को दिन साढे तीन बजे मानिकपुर रेलवे ट्रैक के पास का लोकेशन मिला था. उन्होंने महानगरी ट्रेन से यात्रा किये जाने की आशंका लग रहा है जल्द चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट