news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: ब्यॉयफ्रेंड से तंग आकर प्रेमिका ने जान से मारने की नीयत से चाकू से किया हमला, प्रेमी का जान बच जाने पर प्रेमिका को जाना पड़ा जेल

मिर्जापुर: ब्यॉयफ्रेंड से तंग आकर प्रेमिका ने जान से मारने की नीयत से चाकू से किया हमला, प्रेमी का जान बच जाने पर प्रेमिका को जाना पड़ा जेल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-16 08:32:24
  •  0

मिर्जापुर जनपद में प्रेमिका ने प्रेमी के शोषण से तंग आकर चाकू से हमला कर दिया है.विवाह न करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या के नियत से हमला किया था. मगर इलाज के दौरान प्रेमी की जान बच गई है.प्रेमी के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के रामरसही गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को चाकू से मार कर घायल कर दिया.परिजनों ने प्रेमी को अस्पताल पहुंचा है जहां प्रेमी का इलाज के दौरान जान बच गई है.बताया जा रहा है प्रेमी विशाल और रेशमा बानों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवाह नहीं करने से नाराज रेशमा बानो ने सोते समय प्रेमी विशाल पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया.इलाज के दौरान प्रेमी की जान बच गई. 15 अक्टूबर को प्रेमी विशाल पटेल की तहरीर पर अहरौरा पुलिस ने प्रेमिका रेशमा बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अहरौरा थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को विशाल पटेल ने नामजद रेशमा बानों के खिलाफ तहरीर देकर बताया घर में सोते समय जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया था. पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर धारा 109,333 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर 15 अक्टूबर को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रेशमा बानो असमान चक कटिया थाना अहरौरा जनपद से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद जेल भेज दिया है

Tag :  

संबंधित पोस्ट