news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल,कहां बहादुर आदमी का केक तलवार से कटता है

मिर्जापुर : सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल,कहां बहादुर आदमी का केक तलवार से कटता है

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-13 08:35:10
  •  0

मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जिला पार्टी कार्यालय में तलवार से केक काटने का वीडियो सामने आया है. सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने काटा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूछे जाने पर कहा बहादुर आदमी का केक तलवार से कटता है अहीर गरेणी सब बहादुर और ईमानदार होते हैं यह झुकने वाले नहीं होते हैं अपनी लड़ाई लड़ते हैं, अन्याय के लिए खड़े हो जाते हैं,इस लिए बहादुर आदमी का तलवार से केक कटता है.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आज जन्मदिन है. पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता उनका जगह-जगह जन्म दिवस मना रहे हैं. इसी कड़ी में आज मिर्जापुर जनपद के जिला पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में भी सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्म दिवस मनाया गया.मगर यहां पर केक प्लास्टिक या लकड़ी के चाकू से नहीं बल्कि लोहे के तलवार से के काटा गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के साथ जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं. वीडियो में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव तलवार निकाल कर दिखाते हुए एक बच्चे के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं और कार्यकर्ता पदाधिकारी ताली बजा रहे हैं और श्यामलाल पाल अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सवाल यह है की तलवार आया कहां से पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव अपने साथ ही बच्चे से क्यों केक कटवा रहे है.

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होने के मामले में जब सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव से बात की गई तो उन्होंने बेबाकी से कहा आज लोहिया ट्रस्ट में लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाया गया और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी का जन्मदिन मनाया गया समझ रहे हैं, और लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाने के बाद हम लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन जोरखरोस से मनाया है. पूछा गया तलवार से केक काटा गया है इसको लेकर कहा केक तलवार से काटा है बहादुर आदमी का केक तलवार से कटता है.ये अहीर गरेणी सब बहादुर ईमानदार हैं, किसी के सामने झुकने वाले नहीं है, अपनी लड़ाई लड़ते हैं.किसी पर अन्याय हो खड़े हो जाते हैं तो बहादुर आदमी का केक तलवार से कटता है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट