मिर्जापुर जनपद में एक महिला ने अपने 6 वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली हैं. दवा लेने के बहाने घर से एक दिन पहले निकली हुई थी.पति के विवाद के बाद आत्महत्या की है. सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक कुएं मां बेटी का उतराया हुआ शव दिखाई दी. कुएं में सो होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. बताया जा रहा है दिघुली गांव की रहने वाली सरस्वती अपने 6 वर्षीय बेटी राधा के साथ गुरुवार के सुबह 11 बजे घर से दवा कराने के बहाने निकली हुई थीं. घर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो शुक्रवार को घर के पास स्थित एक कुएं में दोनों का उतराया हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कुएं से ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज कर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक महिला सरस्वती का उसके पति के बीच विवाद चल रहा था. जिसके कारण सरस्वती ने यह कदम उठाया है.घटना की सूचना पर लालगंज पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि दिघुली गांव के कुएं में मां बेटी का उतराया हुआ शव मिला है. घर वालों ने जानकारी दी है कि एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. घर से दवा लेने के बहाने निकाल कर गई थी. कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है. परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.