news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : डीपीआरओ ने 9 सफाई कर्मियों को किया निलंबित, कई कर्मचारियों का रोका वेतन

मिर्जापुर : डीपीआरओ ने 9 सफाई कर्मियों को किया निलंबित, कई कर्मचारियों का रोका वेतन

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-05 22:23:40
  •  0

मिर्जापुर जनपद के डीपीआरओ संतोष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है.अनुपस्थित पाए जाने पर 9 सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही एक सफाई कर्मी, दो खंड प्रेरकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है.अन्य कई कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और कठोर चेतावनी जारी किया है. मिर्जापुर जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है. अनुपस्थित पाए जाने पर 9 सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही एक सफाई कर्मी, दो खंड प्रेरकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है. इस कार्रवाई से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.बताया जा रहा है ग्राम पंचायत लोहन्दी कला,लोहन्दी खुर्द और नकहरा का जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे थे इस दौरान झाड़ी की कटाई, नाली की सफाई एंटी लारवा का छिड़काव जल जमाव आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी राममोहन, अनुपमा देवी, संजय, सुनीता रानी ,पुष्पा देवी, जयप्रकाश पुष्पराज सोनकर, गीता देवी और राजकुमारी देवी अनुपस्थित पाए गए जिनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वहीं सफाई कर्मी गायत्री देवी,खंड प्रेरक मनीष पांडेय व बिभा देवी का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है.ग्राम पंचायत में कार्य की निगरानी नहीं करने पर सचिव संतोष कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी किया है वही सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनूप दुबे को उनके विकासखंड में स्थित शिथिल पर्यवेक्षक के लिए कठोर चेतावनी जारी किया है. जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अनुपस्थिति होने पर 9 सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है. इसके साथ ही एक सफाई कर्मी और दो अन्य कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है. कुछ कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है. साथ ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि अभियान कल में सचेत होकर अतिरिक्त कमी और संसाधन लगाकर कर कराये उनके गांव में कहीं गंदगी पाई जाती है तो उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट