मिर्जापुर पुलिस ने 25- 25 हजार इनामियां बदमाशों को मुठभेड़ में गोलीमार का किया है गिरफ्तार. एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है. एक पर 14 मुकदमे एक पर 20 मुकदमे पहले से है दर्ज. 29 सितंबर को बदमाशों ने पति पत्नी से एक लाख रुपये लूटकर हो गए थे फरार. मिर्जापुर के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने 25- 25 हजार के अंतर्जनपदीय दो इनामियां बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है.बदमाशों के एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है.घायल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.गिरफ्तार बदमाशों में रामजन्म, सोहन प्रसाद वाराणसी के तो सुनील यादव चंदौली का रहने वाला हैं.सोहन पर 14 मुकदमे तो राम जन्म पर 20 मुकदमे पहले से दर्ज है.पुलिस ने इनके पास से लूट के 35000 नगद ,अवैध तमंचा, कारतूस और घटना प्रयोग करने वाली मोटरसाइकिल को बरामद किया है. दरअसल कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव के रहने वाले हूबलाल मौर्या अपनी पत्नी के साथ 29 सितंबर को घर जा रहे थे इस दौरान कछवां थाना क्षेत्र के मझवां पानी टंकी के पास पहुचने पर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे.पीड़ित हुबलाल के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों तलाश में जुट गई थी.मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने कछवां की बैरानी जगतानंद आश्रम के पास मुठभेड़ में बदमाश राम जन्म और सुनील यादव को गिरफ्तार किया है तो वही बदमाश सोहन प्रसाद को वाराणसी के चौबेपुर से गिरफ्तार किया है. सोहन पर 14 मुकदमे तो राम जन्म पर 20 मुकदमे दर्ज हैं. सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि अंतर्जनपदीय बदमाशों गिरफ्तार किया गया है .एक पर 20 तो दूसरे पर 14 मुकदमे दर्ज हैं, एक के मुकदमे के बारे में जानकारी की जा रही है .कुछ दिन पहले लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर पांच टीम में लगाई दी गई थी. मुठभेड़ में आज दो को गिरफ्तार किया गया है और एक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.