news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : प्रदेश केे कृषि मंत्री ने विन्ध्याचल पहुंकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के पश्चात किसानों को दलहन/तिलहन का मिनी किट बीज का किया वितरण

मिर्जापुर : प्रदेश केे कृषि मंत्री ने विन्ध्याचल पहुंकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के पश्चात किसानों को दलहन/तिलहन का मिनी किट बीज का किया वितरण

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-05 22:20:16
  •  0

प्रदेश केे कृषि मंत्री ने विन्ध्याचल पहुंकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के पश्चात किसानों को दलहन/तिलहन का मिनी किट बीज का किया वितरण बीज की बुआई कर किसान बंधु कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर बढ़ा सकते है आमदनी -सूर्य प्रताप शाही मा0 विधायक नगर सहित कृषि विभाग केे वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित मीरजापुर 05 अक्टूबर 2025- प्रदेश के मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का पूरे मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात मा0 कृषि मंत्री द्वारा जनपद के किसान भाईयों को दलहन/तिलहन बीज मिनीकिट का वितरण अपने कर कमलों द्वारा किया गया। मा0 कृषि मंत्री जी व मा0 नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र जी द्वारा विन्ध्याचल में उपस्थित किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को दलहन/तिलहन का बीज मिनीकिट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे किसान भाई बीज की बुआई कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही जनपद में दलहन/तिलहन के क्षेत्रफल में अधिक वृद्धि किया जा सकता है। मा0 कृषि मंत्री जी द्वारा विकास खण्ड सिटी के किसानों को मिनीकिट बीज का वितरण किया गया जिसमें चना बीज मिनीकिट हेतु श्री लालमनी मौर्य टेंगराही, रमेश चन्द्र पाण्डेय चेरूईराम, अनारसी देवी चपउर कला, विनोद कुमार बर्जीमुकुन्दपुर, दशही देवी जीउती, स्वरूपानन्द शोभोपुर, मसूर बीज मिनीकिट हेतु श्री उमेश चन्द्र बीरशाहपुर, प्रेमचन्द्र मौर्य शोभोपुर, अशोक कुमार गोपालपुर, बासदेव रानीबारी, रत्नाकर तिवारी भोड़सर, राधेश्याम तिवारी भोड़सर, मटर बीज मिनीकिट हेतु श्री प्रमेश कुमार चपउर कला, सुरेश चन्द्र बिन्द लच्छापट्टी, योगेश कुमार बरकछा खुर्द, रामधारी रानीबारी, विजय शंकर मिश्र रानीबारी तथा सरसो बीज मिनीकिट हेतु श्री लालबाबू बिन्द जीउती, कृष्णचन्द्र राजापुर, अमरनाथ गोपालपुर, राजेश कुमार पटेल अधौली, विशाल कुमार एवं अशोक सादी बनकट को वितरण किया गया। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान भाईयों से अपील किया गया कि जिन किसान भाईयों द्वारा चना, मटर, मसूर व सरसो, अलसी, तीसी हेतु एग्री दर्शन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग किया गया था और ई-लाटरी में जिनका चयन हुआ है वह अपना मिनीकिट अपने ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भण्डार से पीओएस मशीन से अंगूठा लगाकर निःशुल्क प्राप्त कर सकते है, तथा तिलहनी व दलहनी फसलों की बुआई कर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। किसान भाई दलहनी/तिलहनी फसलों की मिनीकिट आन लाइन बुकिंग के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के कृषि दर्शन-2 पोर्टल (ंहतपकंतेींदण्नचण्हवअण्पद) पर अनिवार्य रूप से बुकिंग/आवेदन करना होगा। मिनीकिट बुकिंग करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की दशा में लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। जनपद में रवी सीजन में चना के 450, मटर के 220, मसूर के 450, तोरिया के 600, सरसो के 4750 और तीसी के 4500 पैकेट मिनिकिट निःशुल्क बितरित किया जाना है। बीज वितरण कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक श्री आशुतोष मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक विन्ध्याचल मण्डल श्री अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक भदोही डा0 अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 अवधेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tag :  

संबंधित पोस्ट