मिर्जापुर के अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है हिंदू से ईसाई बनाए जा रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. हिन्दू धर्मावलंबियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के आरोप में पुलिस ने पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया है.गैंग का सरगना देव सहायम डैनियल राज बताया गया है जो तमिलनाडु का रहने वाला है. इस पर पहले भी मामला दर्ज किया गया हैं.दरअसल कंचनपुर थाना अहरौरा के रहने वाले इन्द्रासन ने तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर छापेमारी करने पर मौके से देव सहायम डैनियल राज और मिथिलेश कुमार कोल निवासी सोनभद्र को हिरासत में लिया. पूछताछ में डैनियल राज ने कबूल किया कि वह इंडियन मिशनरीज सोसाइटी, तिरुनिवेली (तमिलनाडु) द्वारा अहरौरा व नौगढ़ क्षेत्र का फील्ड इंचार्ज नियुक्त किया गया है.जुलाई 2025 से यहाँ सक्रिय है. अबतक 70 लोगों का धर्मांतरण कराया गया है, 600 लोगों की सूची बनाई गई है. जिस पर अमल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई थी.यह लोग गरीब, निर्बल और आदिवासी वर्ग के लोगों को "चंगाई प्रार्थना सभा" और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था. डैनियल ने यह भी बताया कि उसके अधीन आठ प्रचारक कार्यरत हैं, जिन्हें सोसाइटी द्वारा वेतन-भत्ता और प्रचार प्रसार के लिए धन मुहैया कराया जाता है. ये प्रचारक गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण और आर्थिक मदद के बहाने चर्च गतिविधियों से जोड़ते हैं तथा धीरे-धीरे उनका धर्मांतरण कराया जाता है. गिरफ्तार आरोपियों में देव सहायम डैनियल राज, मिथिलेश कुमार कोल सोनभद्र, ओमप्रकाश पुत्र स्व. लालबहादुर निवासी रजौली, पारस सोनकर निवासी कटरा एवं थॉमस रामसेवक निवासी चन्दौली शामिल हैं. डैनियल राज के विरुद्ध पहले भी अहरौरा थाने में धर्मांतरण निषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिस पर न्यायालय में आरोप पत्र भेजा जा चुका है. इनके कब्जे से धर्मांतरण सम्बन्धी रजिस्टर, डोनेशन रजिस्टर, व्यक्तिगत डेटा, 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 1 डीवीआर बरामद किया है, जिनमें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य पाए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि गरीब लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू से ईसाई बनाने का खेल चल रहा था जिसमें पांच लोगों गिरफ्तार किया गया है यह 2012 से शुरू हुआ था पहली बार इसके बाद 2023 में आए फिर2024 में लिस्ट तैयार किया गया इसके बाद 2025 में इन्हें परिवर्तन किया जा रहा था 70 लोगों को परिवर्तन कर दिया गया है 600 लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी. मास्टरमाइंड तमिलनाडु का रहने वाला है हिमाचल प्रदेश सोनभद्र के बाद मिर्जापुर में कराया जा रहा था. फिलहाल सभी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है इनके और गतिविधियों की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.