मिर्जापुर जनपद में भाजपा कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के मामले में थप्पड़ बज चौकी इंचार्ज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन श्रीमाली के नेतृत्व में जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थाने परिसर में बारिश के पानी में भीगते हुए धरने पर बैठ कर कार्रवाई की मांग करने लगे इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
मिर्जापुर कटरा कोतवाली परिसर में उस समय पुलिस वालों का हाथपांव फूल गया जब दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बारिश के पानी में भीगते हुए धरने पर बैठ गए. सोहन श्रीमाली ने कहा हमारे कार्यकर्ता के साथ एक चौकी इंचार्ज ने बैंक में बदसलूकी की है जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यहां उठने वाले नहीं है.इसकी जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सीओ सिटी विवेक जावला पुलिस बल के साथ थाने परिसर में पहुंचकर घंटों भाजपा नेताओं को मनाने में जुटे रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए.अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय को निलंबित कर दिया तब जाकर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया.
दरअसल भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह बाजीराव कटरा के एक बैंक में अपने काम से गए थे इस दौरान बेलतर चौकी इंचार्ज ने बदसुलूकी की मारते पीटते हुए जीप में बैठा कर थाने लाया इसी से नाराज होकर कार्यकर्ता कटरा थाने पहुंच गए. चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय के खिलाफ धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगे .घंटों प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ पुलिस सोमेन बर्मा ने बेलतर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय को दुर्व्यहार किये जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है, इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित कर दिया है. पुलिस के द्वारा दुर्व्यहार की हर घटना को आगे सख्त कार्यवाही की जायेगी. भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ता के साथ चौकी इंचार्ज ने दुर्व्यवहार किया मारते पीटते हुए थाने ले गए, हम लोग बैठे थे कार्रवाई के बाद उठ गए हैं.दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली ने कहा कि मैं पुलिस विभाग को चेतावनी देना चाहता हूं हमारे भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ यदि आपकी पुलिस दुर्व्यवहार करती है उस पुलिस कर्मी से मै कहूंगा आप अपना वर्दी उतार करके आओ, गुंडई करना है तो बाजार और सड़क पर आओ हम छोड़ने वाले नहीं हैं.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया है सुनील कुमार राय के द्वारा जनता के आम व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार किया गया है. जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है, इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित कर दिया गया है. पुलिस के द्वारा दुर्व्यहार की हर घटना को आगे भी देखा जा रहा है सख्त कार्यवाही की जायेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.