मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट एनआईसी भवन पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मिशन शक्ति अभियान 2025-26 के फेज-5 अभियान का शुभारंभ किया.विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति प्रेरक के रूप में सम्मान पत्र एवं मिशन शक्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शनिवार को मिर्जापुर जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी भवन पहुंचे जहां उन्होंने मिशन शक्ति अभियान 2025-26 के फेज-5 अभियान का शुभारंभ किया.विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति प्रेरक के रूप में सम्मान पत्र एवं मिशन शक्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मिशन शक्ति अभियान से की शुरुआत की जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम जनमानस के साथ एनआईसी से जनपद स्तर पर अभियान की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति प्रेरक के रूप में सम्मान पत्र एवं मिशन शक्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.कैबिनेट मंत्री कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति फेज-5 योजना का शुभारंभ किया है जिसका आज सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सुना गया.साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन शक्ति के बारे में बहुत अच्छे कार्य किए हैं जमीन पर हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता आकर्षित कर रही है.उन्होंने महिलाओं व अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की मुख्यमंत्री जी व डबल इंजन की सरकार कि इस योजना को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.