news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कजली उत्सव कार्यक्रम में उमड़ा कलाकारों का हुजूम,पांच महान विभूतियों के साथ कलाकारों को भी किया गया सम्मानित

मिर्जापुर : कजली उत्सव कार्यक्रम में उमड़ा कलाकारों का हुजूम,पांच महान विभूतियों के साथ कलाकारों को भी किया गया सम्मानित

  •   संतोष गिरी
  •  2025-09-09 08:17:38
  •  0

मिर्जापुर के सिटी क्लब आडीटोरियम में लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र संस्था की निदेशक, अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत कजली गायिका के द्वारा आयोजित ’कजली मल्हार उत्सव’ कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष, जिला पंचायत परिषद राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केशरी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ब्रह्मकुमारी की निदेशक बिन्दु दीदी व संस्था की निदेशक उषा गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवित कर किया गया। कार्यक्रम में नगर के महान विभाूतियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कजली विधा को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने व उसके संरक्षण के लिये आयोजित कार्यक्रम में जनपद के बडी संख्या में कलाकारों का हुजूम उमड़ा तथा लोगों द्वारा अपनी प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक गायिका उषा गुप्ता के द्वारा भगवान शिव की स्तुति नमामी शमीशान निर्वाणरूपम..... से किया गया तपश्ताच मइया ढूलै चनन झुलनवा, पवनवा चरव डोलावै ना......। कार्यक्रम में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने झूला धरे से झुलावा गिरधारी..... को लोगों के द्वारा खूब पसन्द किया गया। इसके बाद लोकगायक शिवलाल गुप्ता, बद्री कवि, रमापति पाल, अमर नाथ शुक्ला, पन्नालाल यादव, विद्या सागर प्रेमी, रणधीर सिंह पटेल, उजाला प्रसाद यादव, राम ललित यादव, जटाशंकर शर्मा का चैलर, राम लखन, रागिनी चन्द्रा, शैला श्रीवास्तव, रेखा गौड़ के द्वारा अपनी कजली की प्रस्तुति की गयी तो वहीं इन्द्रजीत शुक्ला द्वारा संस्कृत में कजली सुनाया गया। कलाकारों की श्रृंखला में आगे कंचन गुप्ता, लता गुप्ता, राम प्रसाद, देवी प्रसाद मौर्य, प्रदीप वर्मा, राम आशीष यादव भदोही, राम नरायन यादव, सुरेश मौर्य, अगनू लाल द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम के समापन गीत जनपद के सुप्रसिद्ध लोकगायक मंटू मिश्रा द्वारा कई देवी व भववान शंकर पर आधारित कजली गीत सुनाकर लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र जनपद के पाॅच विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया द्वारा कजली गीत सुनाया गया, जिसे लोगों द्वारा पसन्द किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका के साथ मंच पर बैठे थे, परन्तु जब कजली गायन प्रारम्भ हुआ तो जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उठकर श्रोताओं के बीच पीछे बैठकर कार्यक्रम को सुना गया। जिलाधिकारी को श्रोताओं द्वारा पसंद करते हुये जनवादी कलेक्टर बताया गया। विधायक नगर भी मंच से उतर कर नीचे लोगों के बीच बैठक कर कजरी कार्यक्रम को सुना गया।

Tag :  

संबंधित पोस्ट