मिर्जापुर जनपद के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने अंतरराज्यीय असलहा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने दो असलहा तस्करी करने वाले और चार खरीदने वालों को किया गिरफ्तार हैं.
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने एक असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो असलहा बेचने वाले और चार खरीदने वालों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा बिहार के मुंगेर जिले से असलहा खरीद कर मिर्जापुर वाराणसी और सोनभद्र जनपदों में महंगे दामों में बेचने का यह गिरोह काम करता था. मुखबिर की सूचना पर कटरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने ग्यारह तख्वा नाला पुलिया के पास से एक बिना नम्बर के बुलेट से संदीप और अरविंद कुमार बिंद को पकड़ा तो इनके पास से दो अवैध तमंचा एक पिस्टल और मैगजीन जिंदा कारतूस बरामद किया. पकड़े गए दोनों आरोपियों के निशान देही पर खरीदने वाले देव प्रकाश, आशीष कुमार बिंद, प्रदीप उर्फ खेसारी और सूरज बिंद को पकड़ा तो इनके पास से दो पिस्टल दो तमंचा मैगजीन और कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में चार मिर्जापुर के तो एक वाराणसी और एक सोनभद्र का रहने वाले है.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है जो असला तस्करी का काम करता है. बिहार के मुंगेर से लाकर उत्तर प्रदेश की जनपदों में सप्लाई करता था. इसमें चार लोग खरीदार हैं जो प्रधानी की रंजिश के लिए, खेती के लिए और स्टाइलिश टशन के लिए खरीदा था. सभी से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है इनके अपराधीक इतिहास और अन्य साथियों के भी तलाश की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.