news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: सड़क बनाने वाले ठेकेदार के लापरवाही से गई मजदूर की जान,पेड़ का डाल काटते समय ऊपर गिरने से हुआ हादसा

मिर्जापुर: सड़क बनाने वाले ठेकेदार के लापरवाही से गई मजदूर की जान,पेड़ का डाल काटते समय ऊपर गिरने से हुआ हादसा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-29 23:08:24
  •  0

मिर्जापुर जनपद में सड़क बनाने वाले ठेकेदार के लापरवाही से एक मजदूर की जान चली गई.पेड़ काटते समय सड़क किनारे सगड़ी पर बैठे मजदूर के ऊपर बिजली का पोल टूटकर गिरने से मौत हो गई.

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के डबक बबुरी मार्ग पर भीषड़ हादसा हो गया. पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के लापरवाही से एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा जमालपुर थाना क्षेत्र के सहिजनी कला खुर्द के रहने वाला मजदूर श्याम जी सगड़ी ट्राली चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था. शुक्रवार के दोपहर में धूप से बचने के लिए पेड़ के पास सगड़ी ट्राली लगाकर बैठा था इस दौरान पेड़ की कटाई होते समय बिजली का पोल मजदूर पर गिर गया पोल के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकलकर जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नाराज ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया.मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. दरअसल जमालपुर डवक पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है.ठेकेदार पेड़ का कटाई करवा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया.

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया की पेड़ की डाल टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट