news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा युवक, जानिए कैसे उतारे अधिकारी

मिर्जापुर : यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा युवक, जानिए कैसे उतारे अधिकारी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-29 23:06:10
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक युवक यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया. 50 से 60 फिट ऊपर चढ़ने से हड़कंप मच गया.घंटों बुलाते रहे युवक को नीचे नही आने पर वन विभाग, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर नीचे जाल बिछाकर युवक को पेड़ से हिलाकर निचे गिराया.7 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उतरा गया युवक को.एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के मुताबिक युवक विक्षिप्त था पुलिस अपने साथ ले जाकर कर पूछताछ कर रही है. मिर्जापुर के देहात कोतवाली के लखमापुर गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक यूकेलिप्टस के पेड़ पर 50 से 60 फिट ऊपर चढ़ गया. युवक के पेड़ पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए घंटों प्रयास करने पर नीचे नहीं आने पर ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और तहसील के राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर प्रयास किया प्रयास असफल रहा फिर सदर एसडीएम गुलाब चन्द्र और सीओ अमर बहादुर पहुंचकर एसडीआरएफ ,वन विभाग और अग्निशमन टीम को बुलाकर नीचे जाल बिछवाकर युवक को सात घंटे बाद नीचे गिरा दिया गया. बताया जा रहा युवक प्रयागराज के लेडियारी का रहने वाला है.गुरुवार को शाम 5 बजे अचानक लखमापुर गांव पहुंचकर यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया.12 बजे रात उतरा गया.एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया की डीएम एसपी के निर्देश पर राजस्व टीम को पहले भेजा गया पता चला कि वह आदमी उतर नहीं रहा है फिर मेरे साथ सीओ अमर बहादुर मोके पर पहुंचे 50 से 60 फीट ऊपर चढ़ा हुआ था उतरना बहुत जरूरी था. रात में सोते समय गिर भी सकता था फिर एसडीआरएफ वन विभाग और अग्निशमन को बुलाया गया नीचे जाल बिछाकर एसडीआरएफ की दो-तीन लोग ऊपर चढ़ गए समझाने पर वह आधा नीचे आया फिर ऊपर चढ़ने लगा फिर वह जल में कूद गया.युवक विक्षिप्त है पुलिस लेजाकर पूंछतांछ कर रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट