news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

भदोही: शिक्षक रामलाल सिंह यादव को भी राष्ट्रपति पुरस्कार को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

भदोही: शिक्षक रामलाल सिंह यादव को भी राष्ट्रपति पुरस्कार को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-25 23:31:52
  •  0

उत्तर प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है जिसमें भदोही के शिक्षक रामलाल सिंह यादव का भी चयन हुआ है जिन्हें राष्ट्रपति 5 सितंबर को सम्मानित करेंगी जिसको लेकर रामलाल सिंह यादव को बधाई मिल रही है.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की आज घोषणा कर दी गई है देश भर के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में चयन किया गया है. जिसमें दो उत्तर प्रदेश के हैं. उत्तर प्रदेश के दोनों विंध्याचल मंडल के हैं. एक मिर्जापुर के मधुरिमा तिवारी हैं तो दूसरा भदोही के रामलाल सिंह यादव.गाजीपुर के रहने वाले रामलाल सिंह यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है. वह ज्ञानपुर विकासखंड क्षेत्र के बड़वापुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं. रामलाल सिंह यादव 2009 से जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत है. चयन होने पर शिक्षक साथियों ने बधाई दी है.रामलाल सिंह ने बताया कि उन्हें बेस्ट शिक्षक अवार्ड के लिए चुना गया है.उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्र आज पुलिस विभाग में अग्निवीर के पद पर कार्यरत हैं.उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के कारण ही उनका चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन हुआ है.

रामलाल सिंह यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार में चयन होने पर शिक्षक सत्येंद्र दुबे, प्रतीक मालवीय, क्रांति मान शुक्ला, बाबा मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने रामलाल को बधाई दी है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट