मिर्जापुर जनपद के एक बंधे में मछली मारने गये युवक की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है. ठेकेदार के आदमियों पर डुबोकर मारने का आरोप लगाकर ठेकेदार के आदमियों की जमकर लाठी डंडे से पिटाई करते हुए हुए मौजूद गाड़ियों को तोड़फोड़ करते हुए पलट दिया और उनके झोपड़ी में आग लगा दिया. बवाल बढ़ता देख सात थाने की पुलिस,पीएसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर पहुंच गये.तब जाकर गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया. इस दौरान एक कांस्टेबल दो सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए
अहरौरा थाना क्षेत्र के जारगो बांध पर उस समय बवाल मच गया जब मछली मारने गए एक युवक की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बांध के ठेकेदार के आदमियों पर डुबोकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के आदमियों को लाठी डंडा से पीटने लगे. खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ करते हुए एक गाड़ी को पलट दिया. और उनके झोपड़ी में आग लगा दिया बवाल बढ़ता देख अहरौरा, अदलहाट,जिगना राजगढ़, मड़िहान, पड़री और चुनार पुलिस, पीएसी फोर्स के साथ एडिशनल एसपी सिटी नीतीश कुमार,सीओ चुनार मंजरी राव, मड़िहानसीओ मुनेंद्र पाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. मारपीट कर रहे ग्रामीणों को शांत करने लगे उग्र ग्रामीणों के कारण एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया. ग्रामीण ठेकेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे. घंटो से चल रहे मारपीट हंगामे को किसी तरह पुलिस ने शांत कराया. इस दौरान एक कांस्टेबल समय दो सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए है.
बताया जा रहा अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलिया कला के रहने वाला मृतक युवक प्रदीप पटेल अपने दो साथी श्याम नारायण पटेल और विशाल पटेल के साथ बांध में मछली मारने गया हुआ था. बांध में कटिया लगाकर मछली मार रहे थे इस दौरान ठेकेदार के आदमियों ने पहुंचकर दोनों को हॉकी से मारने लगे जिससे दोनों बांध में कूद पड़े दो को तैरने आता था वह किसी तरह निकल आये, तीसरा डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नाराज लोगों ने देर शाम इमलिया चौकी के पास चक्का जाम भी कर दिया है.
मिर्जापुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि दो लड़के मछली मारने गए थे डैम में ठेकेदार के आदमियों से झगड़ा हो गई थी, एक लड़के के पानी में डूबने से मौत हो गई जिसको लेकर परिवार जनों द्वारा शिकायत की जा रही थी. समस्त थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया था, परिवार जन से तहरीर ले ली गई है मुकदमा लिखा जा रहा है जो इस प्रकरण में शामिल होंगे सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी प्रशासन की तरफ से जो भी आर्थिक मदद या सहायता होगी उसे भी तत्काल मुहैया कराया जाएगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.