news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बाढ़ के बाद अब जीव जंतु से परेशान ग्रामीण ,15 फीट का अजगर पहुंचा बस्ती में ग्रामीण भयभीत

मिर्जापुर : बाढ़ के बाद अब जीव जंतु से परेशान ग्रामीण ,15 फीट का अजगर पहुंचा बस्ती में ग्रामीण भयभीत

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-20 23:21:07
  •  0

मिर्जापुर जनपद के गांव में 15 फिट का अजगर पहुचने से हड़कंप मच गया. अजगर किसी घर में घुसने के फिराक में था. ग्रामीणों ने रात में वन विभाग को सूचना दी.रेस्क्यू के दौरान अजगर के हमले से एक वन कर्मी घायल हो गया.गंगा के बाढ़ के बाद अब जीव जन्तु से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं. गंगा तटवर्ती इलाके में बाढ़ के बाद ग्रामीण जीव जंतु से परेशान.

मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में देर रात 15 फिट विशालकाय अजगर के पहुचने से ग्रामीणों में हड़कम मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी वन विभाग की टीम मौके पहुंचकर रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली.दरअसल चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में बीती रात मेवा लाल प्रजापति के घर के पास विशालकाय अजगर करीब 15 फीट देख मेवालाल के परिजनों ने शोर मचाने लगे जिसको लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. विशालकाय अजगर देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस सूचना देकर वन विभाग को बुलवाया अजगर निकलने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में वन दरोगा मनोज कुमार, वन दरोगा आलोक पटेल , संजीव सिंह वनरक्षक ,सुनील कुमार और वीरेंद्र यादव ने घंटों रेस्क्यू कर अजगर को किसी तरह बोरे में बंद किया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. रेस्क्यू के दौरान अचानक अजगर के हमले से वन कर्मी विरेंद्र यादव मामूली रूप से ज़ख्मी हो गए वन कर्मियों ने जख्मी वनकर्मी का मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर में उपचार कराया.

वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया गंगा बाढ़ आने के कारण अजगर कहीं से पानी में बहकर आ गया था उसको पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया हैं. ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही गई है. बाढ़ का पानी अभी काम हुआ है इलाके में कहीं से जीव जंतु और जानवर आ सकते हैं.

 

Tag :  

संबंधित पोस्ट