news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मकाऊ में होने जा रहे विश्व स्तरीय सम्मेलन में मनोज कुमार दुबे साझा करेंगे अपना अनुभव, 83 देश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

मिर्जापुर : मकाऊ में होने जा रहे विश्व स्तरीय सम्मेलन में मनोज कुमार दुबे साझा करेंगे अपना अनुभव, 83 देश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-17 22:21:27
  •  0

मिर्जापुर : मकाऊ में होने जा रहे चार दिवसीय विश्व स्तरीय एम डी आर टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मिर्जापुर जनपद के भारतीय जीवन बीमा निगम के सदस्य मनोज कुमार दुबे को भी आमंत्रण पत्र आया है.इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में 83 देश के विशेषज्ञ शामिल होंगे. मनोज कुमार दुबे वाराणसी मंडल के 28 जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. विश्व स्तरीय मीटिंग में वैश्विक वित्तीय और बीमा उद्योग की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा होगा. नये अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बनाने, वैश्विक दृष्टिकोण सीखने और भारत में नई रणनीतियों को लागू करने का भी अवसर मिलेगा.

मकाऊ में होने जा रहे चार दिवसीय विश्व स्तरीय एम डी आर टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मिर्जापुर जनपद के भारतीय जीवन बीमा निगम के सदस्य मनोज कुमार दुबे भी शिरकत करेंगे उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर आमंत्रण पत्र आया है. भारतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी मंडल के 28 जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस सम्मेलन में 83 देश के मिलियन डॉलर राउंड टेबल(एम डी आर टी) के कार्यकर्ता शामिल होंगे. बीमा और वित्तीय सेवा क्षेत्र में चर्चा होगा.मनोज कुमार दुबे 18 अगस्त को जनपद से हांकाग के लिए रवाना होंगे हांगकांग से मकाऊ जाएंगे. और मकाऊ में 24 अगस्त 27 अगस्त तक रहकर विश्व स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. इस दौरान मनोज कुमार दुबे अपने अनुभव को साझा करेंगे और विभिन्न देशों से आए एमडीआरटी के कार्यकर्ताओं के अनुभव को सुनेंगे जिसको भारत में आकर साझा करने का काम करेंगे.

हांकाग और मकाऊ से आमंत्रण आने पर मनोज कुमार दुबे के घर लोग पहुंच कर बधाई दे रहे हैं और सम्मानित कर रहे हैं. मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के बबुरा भिस्कुरी बरकछा के रहने वाले मनोज कुमार दुबे भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड के सदस्य हैं. 1996 से इन्होंने अपना संघर्ष शुरू किया था एक सेल्समैन के रूप में आज मनोज कुमार दुबे अपने कार्य की वजह से विभिन्न देशों में जा चुके हैं. मलेशिया थाईलैंड सिंगापुर दुबई जैसे देशों में पहले भी इनको दौरा करने का मौका मिला था. अब मकाऊ में विश्व स्तरीय सम्मेलन में आमंत्रण आने पर उन्होंने मिर्जापुर शहर के सबरी स्थित एक निजी आवास पर पत्रकारों से जानकारी देते हुए बताया कि मकाऊ में होने जा रहे विश्व स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र आया है.भारत से हांगकांग जाएंगे वहां से फिर मकाऊ पहुंचेंगे.18 अगस्त को निकलेंगे 28 अगस्त को वापस आएंगे इस 10 दिन के दौर में सम्मेलन में शिरकत कर अपने अनुभव को साझा करेंगे और विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञ का अनुभव को सुनकर भारत में आकर काम करेंगे.

Tag :  

संबंधित पोस्ट