मिर्जापुर: प्रदेश मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक चुनार किला पर आयोजित भव्य समारोह में उपस्थित होकर चुनार किले पर तिरंगा फहराया तथा तत्पश्चात जनपदवासियों, अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई देते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लाल किला व प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी, तथा हमे चुनार किला पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौपी गई। उन्होंने कहा कि जब हमने 15 अगस्त क दिन स्वतंत्रता प्राप्त किया था। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजो ने स्वाधीनता के लिए बहुत कष्टो को झेला हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पाकिस्तान बनने का प्रकरण हो या और कुछ हो। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल ह्दय से अभिनन्दन करते हुए कहा कि उन्हांेने जिनती मजबूती से सभी राज्यों में एक सूत्रीय काम करते हुए अखण्ड भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल जैसे महान व्यक्तित्व के मालिक ही अस काम को कर सकते थे। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भी याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने एक मजबूत संविधान रचना की जिस संविधान के तहत आज भारत का लोकतंत्र चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप सभी लोग अपना स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस मनाते है वह भारत की एकता प्रमाण हैं। उन्होंने विद्यालयों के छोटे बच्चों द्वारा भारत की अखण्डता एकता और उसके गणतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यकमो के माध्यम से प्रदर्शन किया और मादक पदार्थो के सेवन से दूर रहने का संदेश अपने लघु नाटिका के माध्यम से दिया है वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि तो बच्चों द्वारा प्रस्तुति कर संदेश दिया गया है उसे अपने अन्दर ढालकर परिवार पर भी लागू करने का संकल्प लें। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री मंत्री जी तरफ से सभी बधाई देते हुए कहा कि यह चुनार का किला जनपद मीरजापुर की शान हैं बल्कि इसे मीरजापुर का लाल किला भी कहा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मीरजापुर के ऐतिहासिक किले पर आज झण्डा फहराकर वे स्वंय गौरवान्ति महसूस कर रहेें। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले आई बाढ़ के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितो के बीच राहत सामाग्री का वितरण का कार्य किया हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जो बाढ़ के दौरान चुपचाप बाढ़ पीड़ितो के बीच उनको मद्द व राहत पहुंचाने का कार्य करते रहें। मा0 कैबिनेट मंत्री ने चुनार किला पर आयोजित समारोह की भव्यता के लिए जिला प्रशासन की सराहना करत हुए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री खलील अहमद व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के बारे में कहा कि इन लोगो के पद्मश्री मिलने पर मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री अनुप्रिया पटेल जी ने कहा कि जनपद मीरजापुर को जो सम्मान मिलना चाहिए वह अभी तो नही मिला परन्तु शुरूआत पद्मश्री से हुआ हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के लगभग एक लाख से अधिक परिवारों को मा0 प्रधानमंत्री, मा0 मुख्यमंत्री व मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व बदलने का कार्य किया गया हैं। आज जनपद में जिस तरफ जाएयें पक्के प्रधानमंत्री आवास, शौचालय दिखाई पड़ रहे इसके अलावा प्रत्येक जरूरतमन्द को आवास, बिजली मिल रही हैं। बिजली की योजनाएं चल रही है आगे चलकर बिजली की समस्याएं दूर होगी। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर सुन्दर, स्वस्थ्य रहे और विकास की दिशा में और आगे बढ़े उसमें सभी योगदान व मार्गदशर्न मिलता रहेगा तो जनप्रनिधियों को भी आगे बढ़करके कार्य करने का अवसर मिलता रहेगा। इस अवसर पर मा0 प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल, जिलाधिकारी पवन गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनपद कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं पद्मश्री खलील अहमद को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मा0 कैबिनेट मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमो के पश्चात पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस राम लौटन बिन्द, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.