news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: तिरंगा यात्रा से वापस हो रही मैजिक गाड़ी पलटी, एक की मौत तीन घायल

मिर्जापुर: तिरंगा यात्रा से वापस हो रही मैजिक गाड़ी पलटी, एक की मौत तीन घायल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-15 21:34:22
  •  0

मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई है.तीन लोग घायल है जिसमें दो बच्चे हैं.तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद घर लौटते समय हादसा हो गया.भाजपा जिला मंत्री डॉ सी एल बिंद के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई थी.

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज विसुन्दरपुर के पास उस समय चीखपुकार मच गई जब तिरंगा यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रहे मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. मैजिक गाड़ी पलटने से चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया तीन की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें दो बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर सी एल बिंद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसी बिंद के नेतृत्व में देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुरमसारी गांव से तिरंगा यात्रा दुमोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झुरी बिंद के प्रतिमा तक निकाली गई थी. तिरंगा यात्रा संपन्न होने के बाद सभी मैजिक गाड़ी से वापस गांव लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज विसुन्दरपुर के पास पहुंचने पर पलट गई. मैजिक गाड़ी पलटने से चार लोग दब गए चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने दौड़कर दबे सभी को बाहर निकाला इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टिकापुर गांव के रहने वाले बच्चे सत्यम उर्फ डीएम 12 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया.वही घायल शुभम बिंद 10 वर्ष ,रूपेश बिंद 13 वर्ष के साथ अनिल कुमार 37 वर्ष का इलाज चल रहा है.

परिजन मनोज बिंद ने बताया की तिरंगा यात्रा में शामिल होने गए थे लौटते समय हादसा हो गया एक बच्चे की मौत हुई है कुछ लोग घायल हैं बीजेपी के नेता डॉक्टर सी एल बिंद के नेतृत्व में रैली हुई थी.वही सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया की तिरंगा यात्रा से लौट रही मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है, तीन लोग घायल हैं. कुल आठ लोग सवार थे. बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चालक मौके से फरार हो गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट