मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने मां बेटे को रौंदा दिया दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकल पर अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक के टक्कर मारने से हादसा हुआ.चंदौली जनपद के रहने वाले थे मां बेटे.मां के साथ बेटा ननिहाल जा रहा था.
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव के पास उस समय चीखपुकार मच गई जब बाइक से सड़क किनारे खड़े मां बेटे को तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौत हो गईं.बताया जा रहा चंदौली जनपद के मेंहुआ गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह (20) और उनकी मां रुचि देवी (40) वर्ष था. कुलदीप अपनी मां को बाइक पर बैठाकर अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव अपने ननिहाल जा रहा था.सिकिया गांव के पास सड़क की कटिंग पर खड़ा था इस दौरान वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया.
सूचना मिलते ही नारायणपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया.पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, चालक मौके से फरार हो गया है. दोनों की मौत से परिवार में कोहरा मच गया है. वही सीओ ने बताया कि सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हुई है घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.