मिर्जापुर जनपद में गंगा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है, मगर फिर भी गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन के वालंटियर्स पहुंच कर राहत सामग्री बाट रहे हैं.इसी कड़ी में विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत नान्हुपुर में बाढ़ में डूबे लोगों के बीच अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन के वालंटियर्स दुर्गेश पटेल अपने टीम के साथ पहुंचकर राहत सामग्री एवं लांच पैकेट वितरण किया है.दुर्गेश पटेल ने बताया की राहत सामग्री के साथ मोबाइल वैन के माध्यम से चिकित्सकीय सुविधा भी उपलब्ध कराया जा रहा है.सीखड़ ब्लाक के सोनवर्षा, हासीपुर, सीखड़ फुलवा के साथ अन्य गांव में अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन के वालंटियर्स हर्षित पटेल ने अपनी टीम के साथ राहत सामग्री और लंच पैकेट वितरण किया है. हर्षित पटेल ने बताया कि जहां भी आवश्यकता लग रहा है वहां वालंटियर्स पहुंच कर मदद कर रहे हैं. यह काम आगे भी चलता रहेगा.इस दौरान राहत सामग्री बांटने वाले में वालंटियर्स में राधेश्याम पटेल , शिवपूजन सिंह ,सोनेलाल पटेल, विशाल प्रजापति,शंभू गुप्ता, बच्चेलाल भारती , रामनरेश साहनी आदि मौजूद रहे.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.