मिर्जापुर जनपद में गंगा नदी के बाढ़ और लगातार हो रहे भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गया है.चुनार के बजहा गैस गोदाम परिसर में पानी भरने से गाड़ियां डूब गई है.गैस ले जानी वाली ट्रक और मैजिक गाड़ियां गैस गोदाम परिसर में डूबी है.गोदाम में रखे गैस को सुरक्षित बाहर निकाल कर रखा गया है.चुनार बालू घाट के रास्ते पर गंगा के बाढ़ के पानी में कार तैरती नजर आई है.तैरती कार में सवार महिला शिक्षक को स्थानीय लोगों ने बचाया है.वाराणसी से सोनभद्र के घोरावल जा रही थी शिक्षक महिला पढ़ाने.गंगा नदी का पानी चुनार बाजार में घुसने से सड़कों पर पानी बह रहा है.चुनार बजार के पेट्रोल पंप दुकान घर सब डूब गये है.सड़क दरिया बन गई है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.