news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: गंगा नदी में पानी बढ़ने से हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाके के किया दौरा

मिर्जापुर: गंगा नदी में पानी बढ़ने से हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाके के किया दौरा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-01 20:33:51
  •  0

मिर्जापुर जनपद में पिछले तीन दिनों से गंगा नदी रौद्र रूप में बह रही है.गंगा नदी में पानी बढ़ने से सैकड़ों किसानों का हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गया. गंगा किनारे घाट डूब चुके हैं. वार्निंग लेवल को पार करने को गंगा नदी बेताब है. गंगा नदी का पानी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने की जानकारी पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर जायजा लिया और नुकसान हो रहे हैं फसलों को देख अधिकारियों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है.

मिर्जापुर में गंगा नदी रौद्र रूप में बह रही है.गंगा नदी वार्निंग लेवल को पार करने के करीब पहुंच गई है. गंगा नदी के पानी से गंगा घाट और फसल जलमग्न हो गए हैं. शुक्रवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया हैं, उन्होंने बाढ प्रभावित क्षेत्र कोन ब्लॉक के ग्राम मवैया, हरसिंगपुर व मल्लेपुर का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देख स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना.उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत ,प्रकाश , दवाएं की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा है साथ ही बाढ़ प्रभावित फसलों को पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया.उन्होंने मेडिकल टीम को एक्टिव रहने का निर्देश देते हुए कहा कि विषैले जीव जन्तुओ के काटने पर उसके इलाज के लिए लगाए जाने वाले एन्टी स्नैक वेनम व अन्य मेडिसीन व पशुओ को दी जाने वाली दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें.

मिर्जापुर में गंगा नदी में पानी बढ़ने से गंगा घाट और हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गए हैं.सदर तहसील और चुनार तहसील के गंगा किनारे के गांव के फसल डूब गए हैं. गंगा नदी 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं.गंगा नदी का पानी पहुंचा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है. इसी तरह से गंगा नदी में पानी बढ़ता रहा तो कल खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है.गंगा का पानी आबादी क्षेत्रों में घुसने को बेताब है.जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर सभी 37 बाढ़ चौकियां सक्रिय हो गई है.एसडीम बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तो लेखपाल किसानों की डूबी फसलों का आंकलन कर रहे हैं.76.250 मीटर गंगा का जलस्तर पहुंच चुका है.76.724 मीटर जनपद में चेतावनी बिंदु हैं.77.724 मीटर खतरे का निशान है.एडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है वार्निंग लेवल के करीब पहुंचने वाला है. कुछ गांव के फसलों तक पानी पहुंच चुका है.आबादी क्षेत्र में अभी पानी नहीं पहुंचा है.सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है बाढ़ क्षेत्र में जिनकी ड्यूटी लगी है वह अलर्ट होकर काम कर रहे हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट