news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : यूपी स्कूल मर्जर को लेकर सरकार के यू-टर्न पर बोले एमएलसी आशुतोष सिन्हा कहा पीडीए पाठशाला के कारण सरकार आई बैकफुट पर

मिर्जापुर : यूपी स्कूल मर्जर को लेकर सरकार के यू-टर्न पर बोले एमएलसी आशुतोष सिन्हा कहा पीडीए पाठशाला के कारण सरकार आई बैकफुट पर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-01 20:29:28
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंचे वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने यूपी स्कूल मर्जर को लेकर सरकार के यू-टर्न पर निशाना साधा कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. हर व्यक्ति सरकार से परेशान है.गरीब मजदूर किसान के बच्चे को पढ़ाई से दूर करने के लिए सरकार मर्जर की योजना लाई थी.अखिलेश यादव के पीडीए पाठशाला की शुरुआत के कारण बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ा.आज सरकार को अपना फैसला वापस लेने पड़ा है.पीडीएफ पाठशाला आगे भी इसी तरह से चलता रहेगा रुकने वाला नही है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल मर्जर नीति को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. सरकार के मंत्री संदीप सिंह ने कहा है अब एक किलोमीटर के दायरे के बाहर स्थित स्कूलों को मर्ज नहीं किया जाएगा. साथ ही हाईवे, नदी और रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद स्कूलों को भी विलय नहीं किया जाएगा. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके पार्टी के नेता सरकार के यूटर्न फैसले को लेकर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में मिर्जापुर जनपद पहुंचे वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने यूपी स्कूल मर्जर को लेकर सरकार पर निशाना साधा कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है.गरीब मजदूर किसान नौजवान बेरोजगार बुनकर अधिवक्ता शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक और पुरानी पेंशन मांगने वाले राज्य कर्मचारी हर व्यक्ति सरकार से परेशान है.गरीब मजदूर किसान के बच्चे को पढ़ाई से दूर करने के लिए सरकार मर्जर की योजना लेकर आई थी.अखिलेश यादव के पीडीए पाठशाला की शुरुआत के कारण बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ा.आज सरकार को अपना फैसला वापस लेने पड़ा हैं पीडीएफ पाठशाला आगे भी इसी तरह से चलता रहेगा.गरीब मजदूर किसान के बच्चों को जहां आवश्यकता होगी समाजवादी पार्टी के लोग हर हर तरह से मदद के लिए खड़े रहंगे.

हम आपको बता दे एमएलसी आषुतोष सिन्हा का बर्थडे था.समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्थडे का कार्यक्रम एक निजी लॉन आयोजित किया था.बर्थड़े मानने के बाद यह बयान दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट