मिर्जापुर जनपद में वैश्य समाज ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का पुतला फूंका है.ऊर्जा मंत्री के द्वारा समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज होकर पुतला फूंक कर विरोध जताया है.अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री से अपना बयान वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा मंत्री खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई नहीं होगी तो समाज आगे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन के पदाधिकारियों ने नगर के डंकीनगंज के चिनिहवाँ इनारा पर एकत्रित होकर नारे बाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान की निंदा करते हुए उनका पुतला फूंका है.इस दौरान प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का बनिया वर्ग के लिए दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है. हम इसकी घोर निंदा करते हैं.उनके इस अमर्यादित बयान से समाज में आक्रोश व्याप्त है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग है कि उनकी टिप्पणी का संज्ञान ले कर कार्यवाही करें. उन्हें वैश्य समाज से माफ़ी मांगते हुए अपने शब्द वापस लेने चाहिए. कोई कार्रवाई नहीं होती है और बयान वापस नहीं लेते हैं तो समाज सड़क पर उतरकर विरोध करेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.