मिर्जापुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर रात 8 थाना प्रभारी समेत 12 निरीक्षक उप निरीक्षक को इधर से उधर कर दिया है.बदले गए थाना प्रभारी में सबसे विवादित थाना प्रभारी संत नगर के रणविजय सिंह को भी हटा दिया है, समाजवादी पार्टी ने रणविजय सिंह को हटाने के लिए प्रदर्शन किया था. लगातार मां विंध्यवासिनी मंदिर पर हो रहे विवाद को लेकर विंध्याचल थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह को भी हटा दिया है,यही नही कटरा कोतवाली प्रभारी को भी कई मामले में शिकायत पाने पर हटा दिया है.
मिर्जापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने एक बार फिर देर रात जिले के कई थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है. 8 थाना प्रभारी समेत 12 निरीक्षक उप निरीक्षक का तबादला किया है. सबसे विवादित थाना प्रभारी राजगढ़ रणविजय सिंह को भी हटा दिया है कारण विजय सिंह के खिलाफ मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पर कुछ दिन पहले विरोध किया गया था. समाजवादी पार्टी के नेता व ग्राम प्रधान बघौडा नंदलाल ने आरोप लगाया था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को लेकर रणविजय सिंह ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था और हमें पीटा था इसी से नाराज होकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर 21 जुलाई को प्रदर्शन कर राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह को हटाने की मांग की थी. रणविजय सिंह को राजगढ़ थाना प्रभारी से हटकर मीडिया सेल की जिम्मेदारी दे दी गई है, वही विंध्याचल थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह को भी विंध्याचल से कटरा कोतवाली का नया प्रभारी हटाकर बनाया गया है विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर पर कई घटनाएं को जाने के बाद कोई खास कार्रवाई न करने पर इन्हें हटाया गया है. विंध्याचल थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह के जगह वेद प्रकाश पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है. इन्हीं के साथ पड़री थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा को राजगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है कटरा कोतवाली प्रभारी अजित सिंह पड़री थाने को संभालेंगे. दो दिन पहले लाइन हाजिर हुए हलिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह की जगह राजीव श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है. कई सालों से जमे ड्रमंडगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज को लाइन हाजिर कर दिया गया है.इनके जगह ब्रह्मदिन पाण्डेय को भेजा गया हैं.आरक्षित थाना संतनगर के राजेश राम होंगे. संत नगर थाना प्रभारी रहे जितेंद्र सरोज को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है. मड़िहान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है इनको पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है. विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी रहे बालमुकुंद मिश्रा को मड़िहान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
हम आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा तीन दिन से लगातार पुलिस महकमें में कार्रवाई कर रहे हैं.काम की लापरवाही के मामले में एक चौकी प्रभारी एक थाना प्रभारी समेत 25 पुलिस लाइन हाजिर करते हुए एक सिपाही को निलंबित किया था. फिर 67 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल को बदल दिया था इसके अलावा 25 विभिन्न थाने और पुलिस महकमा के कार्यालय के मुंशीयों को स्थानांतरण किया था. आज आठ थाना प्रभारी समेत 12 निरीक्षक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.