news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चोटिल बेटे को पीठ पर लाद लिया पिता, वीडियो वायरल

मिर्जापुर : अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चोटिल बेटे को पीठ पर लाद लिया पिता, वीडियो वायरल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-20 23:20:20
  •  0

मिर्जापुर सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो चोटिल बेटे को पीठ पर लाद लिया.पीठ पर लादकर अस्पताल के इमरजेंसी से एक्स-रे रूम तक जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.पीठ पर लादकर अस्पताल में घूमते पिता को कोई अस्पताल का कर्मचारी नहीं पूछा.चिकित्सा अधीक्षक ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी.कहा दुष्प्रचार करने के लिए कुछ लोग विडियो बना लेते हैं .मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में 10 स्ट्रेचर व्हीलचेयर की व्यवस्था है.

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा करें पर गाहे बगाहे इसकी पोल किसी ने किसी अस्पताल से खुल ही जाती है, कुछ ऐसा ही हुआ है मिर्जापुर के मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला मंडलीय अस्पताल का जहां स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक पिता ने अपने बेटे को पीठ पर लाद लिया. अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर एक्स-रे रूम तक पीठ पर लादकर ले गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह कार्रवाई करने की जगह सफाई दे रहे हैं. उनका कहना है यहां पर स्ट्रेचर है एक टीम उसके लेकर खड़ा हमेशा रहता है कुछ लोग हैं जो दुष्प्रचार करने के लिए वीडियो बना लेते हैं. बताया जा रहा वायरल वीडियो मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला मंडलीय अस्पताल का है. शनिवार के रात एक पिता अपने बेटे को चोटिल होने पर अस्पताल के इमरजेंसी लेकर पहुंचा, इमरजेंसी के डॉक्टरों ने दवा करने के बाद कहा एक्स-रे करा कर लायो. मजबूर पिता स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चोटिल बेटे को पीठ पर लादकर एक्स-रे रूम तक ले गया इस दौरान अस्पताल के कई कर्मचारियों ने देखा लेकिन कोई नहीं पूछा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो को लेकर मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया की मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 10 स्ट्रेचर व्हीलचेयर की व्यवस्था है, उसके लिए एक टीम है, टीम का नाम है इमरजेंसी रिस्पांस है. दो कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर हमेशा गेट पर खड़े रहते हैं.हमारे कर्मचारी पूछते है आपको स्ट्रेचर की आवश्यकता है आप बैठिए हम ले चलते हैं अंदर तक.कुछ मरीज कहते हैं कि मैं ठीक हूं अपने से चला जाऊंगा.ऐसे में कुछ लोग वीडियो ग्राफी कर लेते हैं उसका दुष्प्रचार करते हैं. शासन प्रशासन और मेडिकल कॉलेज बदनाम करने के लिए प्रचार कर बदनाम कर रहे हैं.सरकार हमको सारी सुविधाएं दे रखा है.किसी भी समय लोग चेक कर सकते हैं कर्मचारी हमेशा स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर खड़े मिल सकते हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट