news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : 14 सालों से सांप पकड़ रहा मिर्जापुर का यह स्नेक मैन, अब तक 30 हजार से जायदा पकड़कर छोड़ चुका है जंगल

मिर्जापुर : 14 सालों से सांप पकड़ रहा मिर्जापुर का यह स्नेक मैन, अब तक 30 हजार से जायदा पकड़कर छोड़ चुका है जंगल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-19 22:07:13
  •  0

मिर्जापुर जनपद का एक युवक 14 सालो से सांप पकड़ रहा है,16 साल की उम्र में सांप ने काटा था तब से सूरज सांप पकड़ रहा है,अब तक 3000 से ज्यादा सांपों को पकड़ कर जंगल छोड़ चुका है.किसी के घर में सांप होने की सूचना पर पहुंचता है 10 मिनट में पकड़ लेता है.सावन में महीने में हर दिन पकड़ता है.

बरसात का मौसम शुरू होते ही सांप जमीन से बाहर निकलने लगते हैं.मिर्जापुर का एक युवक सावन के महीने में हर दिन एक से ज्यादा सांप पकड़ कर जंगल छोड़ रहा है.यह काम पिछले 14 सालों से कर रहा है.हम बात कर रहे मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के रहने वाले सूरज कुमार का. घरों में सांप मिलने की सूचना पर पहुंचते हैं,10 मिनट में रेस्क्यू कर लेते हैं ,अब तक 30000 से ज्यादा सांपों को पड़कर जंगल छोड़ चुके हैं.सावन के महीने में हर दिन एक से ज्यादा सांप पकड़ कर जंगल छोड़ते हैं.इन्हें मिर्जापुर में स्नेक मैन के नाम से जाना जाता है.

मिर्जापुर के सिटी ब्लाक के पिपराडांड के रहने वाले शिवकुमार बिंद के घर में गुरुवार को जहरीला सांप दिखाई पड़ने से 48 घंटे से भय व्याप्त था.शनिवार को सूरज को घर वालो ने सूचना दी सूतजी पहुंचकर 10 मिनट में सांप को पकड़कर भय गायब कर दिया.बताया जा रहा पिपराडांड गांव के रहने वाले शिवकुमार बिंद के घर में कोबरा सांप की जानकारी सत्यप्रकाश वर्मा रेंजर को दिया, वन कर्मी राहुल कुमार यादव सांप पकड़ने वाले सूरज कुमार बिंद के साथ शनिवार की सुबह पहुंचे, मात्र 10 मिनट में कोबरा पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया.

सूरज ने बताया कि यह सांप जहरीला और कोबरा प्रजाति का हैं.सांप काटने पर आप सीधे हॉस्पिटल जाकर इलाज कराये, झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े.16 साल की उम्र में सांप ने काटा तब से सांप पकड़ रहे हैं. अब तक 3000 से ज्यादा सांपों को पकड़ कर जंगल लेजाकर छोड़ चुके है. सावन के महीने में वह रोजाना एक से अधिक सापों को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ देते हैं.

ग्राम प्रधान गणेश शंकर दुबे ने बताया कि हमारे गांव का सूरज बिंद है जो कई सालों से सांप पकड़ने का काम करता है. बचपन से ही सांप पकड़ना शुरू कर दिया था इसके पास क्या टेक्नोलॉजी है कैसे पकड़ लेता है यह कोई नहीं जानता. हमारे घर में भी एक बार सांप निकला था 12:00 बजे रात आया था पकड़ लिया था. पकड़ने के एवज में कुछ लेता नहीं है जो अपने से 100 200 रुपये दे देते हैं वह ले लेता है. कहीं भी बुलाया जाता है सांप पकड़ने के लिए चला जाता है डरता नहीं

Tag :  

संबंधित पोस्ट