मिर्जापुर जनपद में लगातार हो रहे बारिश के चलते ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे पर आवागमन में परेशानी हो रहा है. वही बारिश का पानी अदवा बांध में अधिक आ जाने से सात गेट खोल दिया गया है.बांध का पानी हलिया और हथेड़ा गांव को जोड़ने वाले पुल के ऊपर से बह रहा है आवागमन बाधित हो गया है.
मिर्जापुर जनपद में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. भारी बारिश के चलते ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन हुआ है.बड़का मोड़ घुमान से लेकर बरम बाबा मोड़ के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है ,भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पत्थर और मिट्टी का मलबा फैला हुआ है.पहाड़ों का पानी सड़क पर गिरने से सड़क नाला बन गया है.सड़क पर मलबा होने के कारण सड़क को वनबे किया गया है.जेसीबी और पोकलेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है.एनएचएआई के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द मलबा हटा लिया जाएगा.मिर्जापुर रीवा आने जाने वाले हर दिन हजारों वाहनों को हो रही परेशानी.
लगातार भारी बारिश होने के कारण मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के अदवा बांध का सात गेट खोल दिए गया है.अदवा बांध गेट खोले जाने से हलिया और हथेड़ा गांव को जोड़ने वाले पुल के ऊपर से पानी बह रहा है.पुल के उपर से पानी बहने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है.अदवा बांध का गेट खोले जाने से कई घरों में भी पानी घुस गया है. बारिश का पानी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.