मिर्जापुर जनपद में मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान भरभरा कर गिर गया.मकान गिरने से परिवार मलबा में दब गया.चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला,मलबे में दबने से परिवार चोटिल हो गया है.
मिर्जापुर के पडरी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव में बीती रात उस समय चीख पुकार मच गई जब एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान भरभरा कर गिर गया और मलबे में पूरा परिवार दब गया.जानकारी मिलते ही पड़ोसी दौड़कर मलबे में दबे सभी को बाहर निकाल लिया गनीमत रहा कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई मामूली रूप से पूरा परिवार चोटिल हो गया.बताया जा रहा है बारिश के दौरान बिजली गिरने से धर्मेंद्र शर्मा के घर की छत टूट गई, सो रहा परिवार मलबे में दब गया.जिसमे शिवप्रसाद शर्मा (28), ज्योति शर्मा (24), प्रतीक शर्मा ( 3) ,अंशिका शर्मा ( 1) छत के गिरने से मलबे में दब गए थे.ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा को हटा कर सभी को बाहर निकाला.साथ ही कमरे में रखा फ्रिज, अलमारी, डबल बेड, दो बक्सा, टीवी अन्य घरेलू समान सब मलबे में दबकर टूट गये.
पड़री थाना प्रभारी दया शंकर ओझा ने बताया की आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान गिर गया जिसमें परिवार दब गए थे सभी सुरक्षित हैं. राजस्व के टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रहा है सरकारी मदद इनको मिलेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.