news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : दो ट्रैकों में अलग-अलग जगह लगी आग, एक ड्राइवर झुलसा, डीएपी खाद को जलने से बचाया गया

मिर्जापुर : दो ट्रैकों में अलग-अलग जगह लगी आग, एक ड्राइवर झुलसा, डीएपी खाद को जलने से बचाया गया

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-09 22:27:02
  •  0

मिर्जापुर जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक में आग लगने से दो ट्रक जलकर खाक हो गई, एक ट्रक चालक झुलस गया है अस्पताल में इलाज चल रहा है. शाहजहांपुर से सोनभद्र खाद लादकर जा रही ट्रक में आग लगी और मड़िहान से गिट्टी लादकर वाराणसी जा रही ट्रक में आग लगी थी.

मिर्जापुर जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में ट्रकों में आग लग गई. आग लगने से दोनों ट्रक जलकर खाक हो गई, एक ट्रक चालक झुलस गया अस्पताल में इलाज चल रहा है.पहली घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग के मेहंदीपुर चौराहे की है.जहा शाहजहांपुर से सोनभद्र जा रही खाद से भरी ट्रक में अचानक आग लग गई, आग लगने से सड़क पर अफरातफरी मच गया.स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया.मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर एक्सटिग्विशर का इस्तेमाल किया. आसपास के लोगों ने भी बाल्टी से पानी भर-भर कर जल रहें गाड़ी पर फेंकना शुरू किया काफी मस्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया गया.हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा जल गया लेकिन पुलिस की सूझबूझ से डीएपी खाद को सुरक्षित बचा लिया गया. ट्रक चालक दिलीप कुमार ने बताया कि वह अहरौरा में ट्रक खड़ा कर नाश्ता करने गया इस दौरान ट्रक में आग लग गई. वापस आने पर देखा ट्रक चल रही है लोगों से मददमागी.

दूसरी घटना पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर भवरख गांव के सामने की है असंतुलित होकर ट्रेलर ट्रक हाइवे पर लगे बिजली के खंभे से टकराई गई जिससे ट्रक में आग लग गई सड़क पर धू धू कर जल गई,टायर ब्लास्ट हिट देख लोग डर रहे थे.ट्रक चालक झुलस गया है मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं.चालक मोहम्मद शाकिर ने बताया मड़िहान स्थित क्रेशर प्लांट से गिट्टी लादकर वाराणसी जा रागे थे जैसे ही हाइवे स्थित मोहनपुर भवरख गांव के पास पहुंचा कि गाड़ी असंतुलित होकर हाइवे पर लगे लाइट के पोल से टकरा गई जिससे ट्रेलर में आग पकड़ लिया.आग की लवर देख अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए. आनन फानन में पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने तत्काल ट्रेलर के गेट को तोड़वा कर गंभीर रूप से झुलसा चालक मोहम्मद शाकिर को बाहर निकलवा कर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया.

अहरौरा थाना प्रभारी अजय सेठ और पड़री थाना प्रभारी दया शंकर ओझा ने बताया कि तर्क में आग लगी थी.एक मे गिट्टी लदी थी एक मे खाद था.आग को बुझा लिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट