मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में वन महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चल रहा है। जिसमें ब्लाक कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधान ग्रामीण युवा बच्चे सभी और पौध रोपण कर रहे हैं। ग्राम प्रधान नदिहार रवि शंकर सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह राजगढ़ थाना प्रभारी रन विजय सिंह ने पंचायत भवन पर पौधों पर किया उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से हरियाली आती है और गर्मी के दिनों में पेड़ों की छांव मिलती है । विकासखंड राजगढ़ के 83 ग्राम पंचायत में 21850 पौधरोपण किए गए।ग्राम प्रधान सेमरा बरहो ओम प्रकाश सिंह, गोल्हनपुर के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष इंस पटेल, निकरिका के ग्राम प्रधान कमलेश पाल, ददरा के ग्राम प्रधान रमेश यादव, तालर के ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह, भिटी के ग्राम प्रधान अजय कुमार, लहौरा के पूर्व प्रधान राकेश सिंह, जौगढ़ के पूर्व प्रधान राम ऊजागीर यादव, सेमरी के पूर्व प्रधान कृष्णानंद ने अपने ग्राम सभा में पौधों पर किया इसके अलावा ग्रामीण स्कूली बच्चों ने ही पौधों पर किया ग्राम प्रधान कुथिलवा विद्या शंकर ने भी अपने गांव में पौधारोपण किया। इसके अलावा स्कूल के रूद्र इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्रवण सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। नवदीप इंग्लिश स्कूल ददरा पर धीरेंद्र सिंह ने भी अपने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.