मिर्जापुर जनपद में तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई है.बारिश के चलते कहि सरकारी अस्पताल में पानी घुसा तो कहि घाटी में भूस्खलन हुआ है.न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में पानी घुसने से मरीज के साथ ही डॉक्टरों को परेशानी हो रही है.बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में जगह जगह भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा पड़ा है.जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है.
मिर्जापुर जनपद में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में बारिश में शनिवार को जमकर तबाही मचाई है.ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में तेज बारिश के बाद पहाड़ से हो रहे पानी के रिसाव के कारण भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और पत्थरों के बड़े टुकड़े गिर पड़े. राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे मलबे को हटाने के लिए देर शाम तक एनएचएआई की टीम नही पहुंची. राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैले पत्थरों के बड़े टुकड़े और मलबे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन कर रहे वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से बरम बाबा मोड़ के बीच में करीब आधा दर्जन जगहों पर भूस्खलन होने से मलबा नेशनल हाईवे पर बिखर गया है. बारिश के मौसम में ड्रमंडगंज घाटी में पहाड़ से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. मिर्जापुर से मध्य प्रदेश जाने वाले वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है रफ्तार धीमी हो गई है. डर के साए में वाहन आने जाने को मजबूर है.
ड्रमंडगंज क्षेत्र में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर आ जाने से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज परिसर के पास से होकर निकलने वाले नाले में भी उफान आ गया.पानी का तेज बहाव होने से नाले का पानी अस्पताल के अंदर तक घुस गया. जिससे अस्पताल परिसर में खड़े एंबुलेंस और अस्पताल के अंदर रखे टेबल और चेयर डूब गए मैरिज पानी में से होकर आने जाने को मजबूर दिखाई दिए. नाले का पानी अस्पताल के भीतर आ जाने से कीचड़ और गंदगी फैल गई.न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में तैनात स्टाफ नर्स प्रीति सैनी ने बताया कि भारी बारिश होने से नाले में उफान आ गया था बारिश का पानी अस्पताल के भीतर तक जा घुसा गया था.यही नही नाले का पानी स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों के भीतर भी चला गया जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.