news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मोहर्रम और सावन पर्व के को लेकर धर्म गुरुओं व ताजियादारों के साथ की गई बैठक

मिर्जापुर : मोहर्रम और सावन पर्व के को लेकर धर्म गुरुओं व ताजियादारों के साथ की गई बैठक

  •   रविंद्र पटेल राजगढ़
  •  2025-07-03 18:37:17
  •  0

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मोहर्रम और सावन माह में निकलने वाले कावड़ यात्रा पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह के नेतृत्व में आज ताजिया को देखकर नियमों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत खटखरिया, सेमराबरहो, खमरिया, बिसुनपुर मे ताजिया निकाली जाती है। इन चाराेग्राम सभाओं में राजगढ़ थाना प्रभारी अपने दल बदल के साथ ताजिया के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव की बुजुर्ग महिला के साथ जमीन पर बैठकर राजगढ़ थाना प्रभारी ने बात की। इसी को देखते हुए राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि 10 फीट की ताजिया रहेगी अगर किन्ही कारणों से यदि ताजिया बड़ी हुई तो 12 फीट के अंदर होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का कोई भी अस्त्र-शस्त्र नहीं रहेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सावन माह शुरू होने वाला है। सावन माह में कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई है। साथ ही कहा अराजक तत्वों से संबंध में पुलिस एवं प्रशासन का भी आप सब सहयोग जरुर करें।

Tag :  

संबंधित पोस्ट