मिर्जापुर के सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जल निगम के अधिकारियों को धमकी दी है. खोदे गए सड़क में गड्ढे का काम समय से पूरा नहीं हुआ तो इसी गड्ढे में आपको भी डाल देंगे.लोगों के मकान लटक रहे कोई मर जाएगा तो क्या आप वापस ला कर देंगे. जितना कह रहे उससे एक दिन भी ज्यादा लगा तो आप लोगों की खैरियत नहीं.रात दिन काम करवा कर पूरा कीजिए नहीं तो आप के खिलाफ मुझे लिखा पढ़ी करना होगा.वायरल वीडियो को लेकर विधायक ने कहा जनता को कष्ट होगा तो मुझे भी कष्ट होगा,जनता हित के लिए मैं किसी हद तक जा सकता हूं.
सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है विधायक जल निगम के अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं.समय के अंदर काम पूरा नहीं हुआ तो खोदे गए इसी गड्ढे में आपको भी डाल दूंगा. दरअसल मिर्जापुर नगर पालिका इलाके के इमामबाड़ा में जल निगम ने सड़क को खोदकर पाइप डालने का काम कर रहा है.गड्ढा खोदे जाने से जाम की समस्या हो रही है.इसी शिकायत को लेकर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा इमामबाड़ा शनिवार को पहुंचे थे. गड्ढे के पास पहुंचते ही विधायक ने जल निगम के अधिकारियों से पूछा कि हमें बताइए कब तक बनकर तैयार हो जाएगा.एक महीने से ज्यादा हो गया है इस काम इतना समय क्यों लग रहा है, मुझे समय सीमा दीजिए अधिकारियों ने कहा कि अभी 20 दिन समय लगेगा ,विधायक ने कहा की 20 दिन से एक दिन भी ज्यादा लगा तो आपलोगों की खैरियत नहीं रहेगा यह जान लीजिए,.आप कह रहे हैं 20 दिन तो 20 दिनों से एक दिन भी ज्यादा नहीं होना चाहिए.आप 20 दिन कह रहे हैं हम 21 दिन दे रहे हैं, नहीं होता है तो इसी में आपको भी भर देंगे.
यहां के अलावा आगे भी है वहां मकान लटक गया है कौन जिम्मेदार होगा मान लीजये जी कोई मर गया तो वह व्यक्ति कैसे वापस आएगा क्या व्यक्ति को आप वापस लाकर देंगे. आपके गड्ढे की वजह से डेढ़ महीने से दुकान बंद है इसी से इनका का पूरा परिवार चलता था, इनके परिवार का खर्च कौन देगा.अपने सरकार का रोजगार देने का काम है छिनने का नहीं, आप इसी दुकान के सामने खोद दिए हैं.काम को सही से देखिए नहीं तो आपके खिलाफ मुझे लिखा पढ़ी करना होगा. आप लोगों की वजह से पूरा शहर नरक हो गया है. मजबूरी में मुझे आना पड़ रहा है.अधिकारियों से कहा कि यह मुझे मत पढ़ाइए काम कैसे होता है .कल आए तो एक आदमी कम कर रहा था आज हम आए हैं तो अपने आदमियों की संख्या बढ़ाया है.इसमें रात दिन काम लगवा कर इसे पूरा कीजिए.
धमकी देने का वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि नाराज होने का दुख यह है की जनता मेरी है हम जनता के हैं जनता को कष्ट होगा तो मुझे भी कष्ट होगा, यह लोग पूरा नरक करके रख दिया है, 20 दिन का समय सीमा मांगे हैं हमने 18 तारीख तक पूरा करने को कहा है. चाहे जैसे होना चाहिए, नहीं होता है तो हम आपके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्षम रहेंगे कोई रोक नहीं पाएगा. साथ ही कहा कि इसमें अधिकारी और प्रोजेक्ट लेने वाले धीरे-धीरे काम करा रहे है.मुझे और पहले आना चाहिए था, अब अगर लापरवाही करेंगे तो कोई बचेगा नहीं, क्योंकि जनता हित के लिए मैं किसी हद तक जा सकता हूं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.