मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा इलाके में सरदार सेना के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई. जयंती में मुख्य अतिथि के तौर पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल थे. हजारों की संख्या में लोगों ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती में शामिल हुए. जेडीयू उत्तर प्रदेश युवा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल ने भी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सरदार सेना का दामन थाम लिया है. 2022 विधानसभा चुनाव में मड़िहान विधानसभा से जेडीयू पार्टी के प्रत्याशी थे. छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल बोल पीडीए के साथ आरएसएस के खिलाफ है सरदार सेना.उतर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा कहा महिलाओं नौजवानों किसानों की हत्या हो रही हैं पूरे प्रदेश में जंगल राज है.
यूपी विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में हो मगर अभी से ही बड़ी पार्टियों के साथ ही छोटी पार्टियां भी कार्यक्रमों के बहाने शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के मौके पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने मड़िहान विधानसभा के राजगढ़ क्षेत्र के एक लॉन में गुरुवार के देर शाम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. जेडीयू उत्तर प्रदेश युवा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल ने भी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सरदार सेना का दामन थाम लिया है. 2022 विधानसभा चुनाव में मड़िहान विधानसभा से जेडीयू पार्टी के प्रत्याशी थे. छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा हो रही है कि सरदार सेना मड़िहान विधानसभा में राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए यह कार्यक्रम किया है.
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए छत्रपति शाहूजी महराज के योगदान को बताते हुए कहा सरदार सेना एक सामाजिक संगठन है, समाज में बुराइयों को दूर करने और समाज के अंदर नए नेतृत्व को स्थापित करने का काम कर रही है,सरदार सेना पूरे उत्तर प्रदेश में नेतृत्व करेगा. पत्रकारों ने सवाल किया कि 2022 में आप अखिलेश के साथ थे 2027 में किसके साथ उन्होंने कहा आरएसएस के विचारधारा खिलाफ इस देश मे वंचित वर्गों पर हो रहे प्रहार के खिलाफ, समानता के धुरविरोधियो खिलाफ, किसानों महिलाओं नौजवानों की हत्या हो रही हैं, पूरे उत्तर प्रदेश में जंगल राज्य है इसके खिलाफ जो भी साथी हमारे साथ मजबूती से है हम उसके साथ है .कल भी पीडीए के साथ थे आगे आने वाले समय में भी सरदार सेना का तमाम कार्यकर्ता मिलकर हम लोग उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाने के लिए सब साथ-साथ काम कर रहे हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.