news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : तीन दिन से हो रही बारिश के चलते हलिया इलाके में बाढ़ जैसे हालात

मिर्जापुर : तीन दिन से हो रही बारिश के चलते हलिया इलाके में बाढ़ जैसे हालात

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-22 21:47:13
  •  0

मिर्जापुर जिले में तीन दिन से हो रहे लगातार बारिश के चलते हलिया इलाके में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गई है. बारिश करण कहि पुल के ऊपर पानी बह रहा है तो कहीं कच्चा मकान गिर गया तो कहीं सड़क पर पानी जमा है. यहां तक की अदवां बांध में पानी अधिक आने से तीन गेट को खोल दिया गया है.

मिर्जापुर के हलिया विकासखंड इलाके में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बार जैसे हालात उत्पन्न हो गई है. कहीं घर गिरे तो कहीं लोगों के घरों में पानी घुसा तो कहीं पुल के ऊपर पानी आ जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है.हलिया के मुड़पेली गांव में मुंदर और छोटेलाल का कच्चा मकान पानी के कारण भरभरा कर गिर गया गनीमत रहा किसी की जान नही गई. मकान गिरने से पड़ोसी के घर में रहने को मजबूर है.साथ ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास नाले की जमीन में लोगों द्वारा मकान बनाए जाने पर पानी निकासी बंद होने की वजह से सड़क पर तीन फीट पानी जमा हो गया है जिससे रास्ता अवरुद्ध कुछ घंटा रहा.वही अदवा बांध में गेट पर चल रहे कार्य को देखते हुए बांध में अधिक पानी आने से लेवल मेंटेन बना रहे इसको लेकर तीन गेट से डेढ़ डेढ़ फीट प खोल दिया गया है. पानी निकालने के बाद बांध के गेट को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में अदवा बांध के जेई सिद्धार्थ यादव का कहना है कि गेट पर चल रहे कार्य को देखते हुए अदवा बांध में बारिश का अत्यधिक पानी आने से खोलकर अदवा नदी से निकाला गया है. अब गेट बंद है. लगातार हो रहे बारिश के चलते पहाड़ी नदिया उफान पर है. टकिहा नदी और केहजुआ नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है आवागमन बाधित है यही नही टिटिहरिया नदी में पानी अधिक होने के चलते देवरी पुल पर पानी बह रहा है जिससे पिपरा रोड बंद है सेवटी नदी में भी उफान के चलते हलिया ददरी मार्ग प्रभावित है. इसको लेकर उप जिलाधिकारी लालगंज संजीव यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी पहाड़ी नदियां हैं बारिश होने पर पानी आ जाता है बारिश बंद होने पर फिर से आवागमन शुरू हो जाता है बाढ़ जैसी कोई हालात नहीं है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट