news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नशे में शराबी गिरा सूखे कुएं में तो मचा हड़कंप ,घंटो बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शराबी को निकाला बाहर

मिर्जापुर : नशे में शराबी गिरा सूखे कुएं में तो मचा हड़कंप ,घंटो बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शराबी को निकाला बाहर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-16 21:08:11
  •  0

मिर्जापुर जिले में एक शराबी युवक नशे की हालत में सूखे कुएं में गिर गया.कुएं में गिरे शराबी युवक को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शराबी युवक को कुएं से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया है जहां पर इलाज चल रहा है.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के ओझला पुल हनुमान मंदिर के पास सोमवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक सूखे कुएं में शराबी युवक गिर पड़ा. कुएं में घायल पड़े युवक को सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया है जहां युवक का इलाज चल रहा है.बताया जा रहा युवक विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया मोहल्ला के रहने वाल है जिसका नाम पवन है वह शराब के नशे में हनुमान मंदिर पर सोया हुआ था. हनुमान मंदिर के पुजारी को घर जाने के बाद वह कुएं में गिर गया. हनुमान मंदिर के पुजारी हरिदास बाबा ने बताया कि सुबह युवक कुआं के पास आकर सोया हुआ था.मैं थोड़े समय के लिए घर चला गया कुछ देर बाद कुआँ में गिरने की जानकारी हुई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं पुलिस की जवानों ने उसे निकाल कर अस्पताल भेज दिया है.

वही फायर ब्रिगेड कर्मी बब्बन यादव ने बताया की कुआं में युवक के गिरने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी.मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ को पहले हटाया गया. इसके बाद कुंआ में झाबा को बांधकर कुआं में डाला गया. युवक को फायर ब्रिगेड की टीम ने झाबा में बैठने को कहा तब जाकर किसी तरह कुएं में घायल अवस्था में पड़ा युवक झाबा में बैठा और उसे रस्सी के सहारे खींचकर ऊपर लाया गया. चोटिल होने के चलते एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट