news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सहकारिता विभाग हुआ सख्‍त, बकायेदारों से कर रहा वसूली, जमा नहीं करने पर नही मिलेगी सुविधा

मिर्जापुर : सहकारिता विभाग हुआ सख्‍त, बकायेदारों से कर रहा वसूली, जमा नहीं करने पर नही मिलेगी सुविधा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-04 17:05:44
  •  0

मिर्जापुर सहकारिता विभाग विशेष वसूली अभियान चलाकर बकायेदार किसानों पर शिकंजा कसते हुए वसूली कर रहा है. बकायेदार कृषकों के घर अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) एवं शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक घर-घर जा कर बकाये ऋण को जमा करने के लिए अपील कर रहे हैं.30 जून तक नहीं जमा करने पर ब्याज दर 3 प्रतिशत के जगह 12.70 प्रतिशत देना होगा.जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है

. सहकारी समिति बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान जून में चलाया जा रहा है.वसूली करने के लिए जिले के सभी 12 ब्लाकों में टीमें गठित करके वसूली कराई जा रही है.जनपद में अबतक 70 प्रतिशत कृषकों से वसूली की जा चुकी है.सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह ने बताया की 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो किसान 30 जून 2025 तक अपना ऋण जमा नहीं करेंगे उन्हें उर्वरक ऋण एवं समिति से प्राप्त होने वाले बाकी सुविधा नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी से अपील है कि समय रहते जमा कर दें.

Tag :  

संबंधित पोस्ट