news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट को किया लांच

मिर्जापुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट को किया लांच

  •   जेपी पटेल
  •  2025-05-17 19:34:15
  •  0

मिर्जापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का उद्द्घाटन किया है.इस दौरान विश्वविद्याल के कुलपति प्रो. शोभा गौड़ के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर का लोगो और वेबसाइट लॉन्च किया है. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शोभा गौड़ के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. विश्वविद्यालय जनपद के मड़िहान तहसील के देवरी गांव में तेजी से बन रहा है. विश्वविद्यालय बन जाने से मिर्जापुर जनपद के साथ ही सोनभद्र भदोही जिले के अलावा मध्य प्रदेश के छात्रों को लाभ मिलेगा. सीएम ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का लोगों और वेबसाइट का उद्घाटन करने के बाद पिछले आठ वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मिर्जापुर के विकास को बताया है.कहा पिछले 8 वर्षों में मिर्जापुर की तस्वीर बदल गई है. बाणसागर परियोजना पूरी कराई गई , मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य कॉरिडोर का निर्माण गया मां विंध्यवासिनी मंदिर कॉरिडोर के जरिए राजस्व पांच गुना बढ़ है, मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर निर्माण न हुआ होता, तो महाकुंभ का भीड़ का बोझ झेलना मुश्किल हो जाता. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज का यहां पर निर्माण कराया गया है जहाँ छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से आज मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के लोगों और वेबसाइट का उद्घाटन किया है विश्वविद्यालय के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. विश्वविद्यालय का निर्माण हो जाने से विंध्य क्षेत्र के छात्रों को बड़े शहर हायर एजुकेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट