news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

मिर्जापुर : जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

  •  
  •  2025-05-13 22:14:14
  •  0

मिर्जापुर देहात कोतवाली के भिस्कुरी स्थिति जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. स्वजन ने युवक को जहर देकर मारने का आरोप केंद्र के कर्मचारियों पर लगाया गया है.शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र व सीओ सदर अमर बहादुर ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचकर नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र के कर्मचारियों व वहां भर्ती युवकों से पूछताछ़ कर घटना की जानकारी ली.

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि जांच रिपोर्ट में जो भी मामला अाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. बताया गया कि प्रयागराज जनपद के थाना पटटी क्षेत्र के पट्टी गांव के रहने वाले कमलेश कुमार को आठ अप्रैल को जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र भिस्कुरी में भर्ती कराया गया था.सोमवार की रात अचानक कमलेश की तबियत खराब हो गई.मौके पर पहुंचे स्वजन उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज ले गए. जहां भर्ती किया देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.इसकी जानकारी होने पर मृतक के पिता महावीर ने नशा मुक्त केंद्र के कर्मचारियों पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है.

उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया प्रयागराज के कमलेश की भिस्कुरी स्थित जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में मौत होने की सूचना मिली है.हालांकि युवक की प्रयागराज के मेडिकल कालेज में मौत हुई है, लेकिन स्वजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे है तो इसकी जांच की जाएगी.जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी मामला प्रकाश में आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

Tag :  

संबंधित पोस्ट