मिर्जापुर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि होली का पावन पर्व हमें सारे भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर हम अपने सारे मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि होली का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द एवं भाई- चारा बनाए रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्यौहार से हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.