मिर्जापुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की 10 पदाधिकारियों ने मरणोपरांत अपना अंग दान देने का लिया संकल्प. कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 50 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करते हुए 10 महिला मरणोपरांत अंग दान करने वालो को अभार व्यक्त किया.इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता सरकार की तमाम योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए लग जाए. केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हैं. अपने क्षेत्र में योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें.
अहरौरा के सामुदायिक भवन पियरवा पोखरा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आभा सिंह पटेल रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल थे. कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पहुंचने पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 50 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही 10 महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर मरणोपरांत अपना अंग दान देने का संकल्प लिया.
पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उनकी बेहतरी के लिए सरकार की तमाम योजनाएं संचालित है. जिसकी जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती है इसके लिए उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दल के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करें.उन्होंने कहा कि योजनाओं की सार्थकता जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने पर ही है. इसके साथी 10 महिलाएं जो मरणोपरांत अपना अंग दान देने का संकल्प लिया उनका आभार जताया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.