news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: पल्लवी पटेल सदन में तो उनके कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ बोला हमला, जाति जनगणना कराने की मांग

मिर्जापुर: पल्लवी पटेल सदन में तो उनके कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ बोला हमला, जाति जनगणना कराने की मांग

  •   जेपी पटेल
  •  2025-02-20 18:00:52
  •  0

मिर्जापुर के जिला मुख्यालय पहुंचे अपनादल कमेरवादी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

समाजवादी पार्टी के विधायक व अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल जहां सदन में योगी सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रही हैं तो वही पल्लवी पटेल के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ आज एक दिवसीय जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ घंटों विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. अपना दल कमेरावादी आज पूरे प्रदेश के मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं.

अपना दल कमेरवादी के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल के नेतृत्व में मिर्जापुर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करते हुए जाति जनगणना कराने की मांग की और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाया जाने साथ ही नई दिल्ली रेलवे हादसे को लेकर रेल मंत्री इस्तीफा देने की मांग की है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट