news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : महाकुंभ से स्नान कर 80 विदेशी भक्त विंध्याचल धाम पहुंचकर किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन

मिर्जापुर : महाकुंभ से स्नान कर 80 विदेशी भक्त विंध्याचल धाम पहुंचकर किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन

  •   जेपी पटेल
  •  2025-02-05 20:41:11
  •  0

मिर्जापुर : महाकुंभ से स्नान कर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम भी पहुंच रहे हैं.हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल पहुंच रहे. बुधवार को 80 विदेशी भक्त विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया है. मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने वाले में 70 स्विट्जरलैंड के तो 10 रूस के है.

प्रयागराज काशी के मध्य स्थित विंध्याचल धाम में विराजमान मां विंध्यवासिनी का मंदिर आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है.विंध्य कॉरिडोर के निर्माण हो जाने के बाद से ही यहां पर लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि महाकुंभ में स्नान कर या काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.बुधवार की सुबह 80 विदेशी पर्यटकों का दल काशी विश्वनाथ के दर्शन कर प्रयागराज महाकुंभ जा जाकर स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंच पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है इस दौरान जमकर मां विंध्यवासिनी की जयकारे भी लगाए. विदेशी 80 की संख्या में थे जिसमें 70 स्वीटजरलैंड तथा10 रूस के थे. विदेशी श्रद्धालुओं ने बातचीत में बताया कि पिछले 20 वर्षों से सनातन धर्म से जुड़े हुए हैं और भारत आकर मां का दर्शन करना उनका एक सपना था जो आज पूरा हो गया उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक से उन्हें गहरा प्रेरणा मिलती है.

पुरोहित शिवांग त्रिपाठी ने बताया विदेशी श्रद्धालुओं आए थे जिनको दर्शन कराया गया है मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर विदेशी श्रद्धालु बेहद खुश दिखे

Tag :  

संबंधित पोस्ट