news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन

मिर्जापुर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन

  •   जेपी पटेल
  •  2024-11-08 23:41:01
  •  0

मिर्जापुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे विंध्याचल धाम,पत्नी के साथ किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन,राज्यपाल का सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने किया स्वागत,राज्यपाल के आगमन पर विंध्याचल धाम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में शुक्रवार की रात पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने माता विंध्यवासिनी का सपत्नीक दर्शन पूजन किया. जगत जननी को नमन वंदन कर धाम परिसर में विराजमान देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया.धाम में पहुंचे राज्यपाल का स्वागत नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने किया.आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद परिसर में विराजमान भक्तों को अभय प्रदान करने वाली महाकाली और ज्ञान की देवी सरस्वती के साथ ही विंन्धेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया.राज्यपाल के आगमन पर धाम में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद रहा.अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने राज्यपाल को अंग वस्त्रम के साथ ही माँ विंध्यवासिनी का चित्र भेंट किया.मीडिया से बिना कोई बात किये राज्यपाल दर्शन पूजन करने के बाद वापस चले गए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट