news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : किसान ने निकाला धरने का अनोखा तरीका, गले में फांसी का फंदा डाल बैठा धरने

मिर्जापुर : किसान ने निकाला धरने का अनोखा तरीका, गले में फांसी का फंदा डाल बैठा धरने

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-16 22:03:35
  •  0

मिर्जापुर : राइस मिलर ने धान का पैसा नहीं दिया तो किसान ने निकाला धरने का अनोखा तरीका,किसान गले में फांसी का फंदा डाल बैठा जिला मुख्यालय धरने पर,किसान ने आरोप लगाया दो साल से मिलर धान का नहीं दे रहा दो लाख 30 हजार रुपये रुपया, पैसा मांगे जाने पर करता है गाली गलौज, थाने पर जाने पर पुलिस भी नहीं करती मदद,पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकियां का मामला

मिर्जापुर जिला मुख्यालय परिसर में किसान गले में फांसी का फंदा डाल कर धरने पर बैठ गया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया. जिला अधिकारी के आश्वासन के बाद किसान मान गया. बताया जा रहा है पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकियां के रहने वाला किसान श्याम सुंदर बिंद अपने पिता के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर गले में फांसी का फंदा डाल कर धरने पर बैठ गया किसान ने आरोप लगाया कि मिलर ने साढ़े सात लाख रुपए का धान लिया जिसमें पांच लाख 20 हजार दिया और दो लाख 30000 रुपए देने के लिए दो साल से दौड़ा रहे मांगे जाने पर गाली गलौज करते हैं. थक हारकर जिला मुख्यालय पहुंचकर पैसे की मांग कर रहे हैं नए मिलने पर जान दे देंगे.

किसान गले में फांसी का फंदा डाल बैठा जिला मुख्यालय धरने की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी शुक्ला किसान के पास पहुंचकर बात की इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आश्वासन के बाद किसान मान गया जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारी को आदेश देकर कार्रवाई की बात कही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट