news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

मिर्जापुर : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-10 21:55:05
  •  0

मिर्जापुर: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई मौत, नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव को निकाला बाहर, तीनों बच्चों की मौत से परिवार मचा कोहराम, पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा, विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुहौवा यादव बस्ती गांव के तालाब की घटना.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुहौवा यादव बस्ती गांव के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है तीनों बच्चे हर्रई गांव के रहने वाले थे.दुहौवा गौशाला के पास रहा करते थे यहीं से पत्ता तोड़ कर बेचने का काम किया करते थे. गुरुवार को तालाब में नहाने चले गए जिससे गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया.चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पहुंच कर डूबे तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला. तीन बच्चों के मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया.

स्थानीय मनोज ने बताया कि तीन बच्चे नहाने गए थे जो डूब गए और इस दौरान सूचना मिली कि बच्चे डूब गए हैं मौके पहुंचकर 10 से 15 मिनट के अंदर तीनों को बाहर निकला गया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. मृतक में अतवारी 12 वर्ष लड़की है और परदेसी साथ वर्ष गीदड़ बनवासी 10 वर्ष लड़के हैं तीनों हर्रई गांव के रहने वाले थे.

मौके पर पहुंचे दरोगा त्रियोगी नारायण मिश्र ने बताया कि तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है जो गौशाला के पास रहा करते थे तीनों बनवासी हैं. यहां पर रहकर अपना पत्ता तोड़ने का काम करते थे फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट