news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : शौच के लिए घर से निकले बच्चे की बंधी में डूबने से मौत

मिर्जापुर : शौच के लिए घर से निकले बच्चे की बंधी में डूबने से मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-09-16 22:34:56
  •  0

मिर्जापुर: बंधी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, घर से बच्चों के साथ शौच के लिए गया था बच्चा, पैर फिसलने से हुआ हादसा, साथियों ने दौड़कर बताया परिजनों को, परिजनों ने बंधी से निकालकर पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, संतनगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव की घटना.

मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव में सोमवार को घर से शौच के लिए निकले बच्चे की बंधी में डूबने से मौत हो गई.बताया जा रहा है लेदुकी गांव के रहने वाले लवकुश का सात वर्षीय इकलौता बेटा शिवम बगल की छर्रियहवा बंधी पर दो तीन लड़कों के साथ शौच के लिए निकला था पैर फिसलने की वजह से शिवम गहरे पानी में चला गया साथ के बच्चे रोते चिल्लाते घर आकर परिजनों को जानकारी दी.परिजन गहरे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया.मृतक अपने पिता का इकलौता बड़ा बेटा था इससे छोटी एक बहन है.

संतानगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बंधी में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर के आधार पर शव का पीएम कराया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है

Tag :  

संबंधित पोस्ट